best news portal development company in india

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक सम्पन्न हुई।

SHARE:

*हरिद्वार 05 दिसंबर 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का संचालन समिति के सदस्य संयोजक महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार द्वारा किया गया। बैठक में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाने के दृष्टिगत विभिन्न रेखीय विभागों यथाः कृषि, जिला सेवायोजन, उद्यान, जिला अग्रणी बैंक, बाल विकास, जिला ग्रामोद्योग, डेयरी, पर्यटन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उरेडा, नगर निकाय, पशुपालन, मत्स्य विभाग, द्वारा संचालित योजनाओं में स्वरोजगार सृजन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को स्वरोजगार को बढावा देने तथा अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर स्वरोजगार सृजन के लक्ष्यों की पूर्ति 31 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,परियोजना अधिकारी उरेडा वाईएस बिष्ट सहित बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई